क्राइम

मारने गया था पत्नी को, मार बैठा साली को; अवैध संबंध के खेल में दो परिवार बर्बाद हो गए

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 18, 2024, 07:40 PM IST

Delhi Murder: अवैध संबंध के इस खेल में जहां दोनों पीड़ित खत्म हो गए, वहीं कथित असली खिलाड़ी आज भी कानूनी रूप से आजाद घूम रहे हैं।

Image

दिल्ली में अवैध संबंध के चक्कर में महिला की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

Delhi Murder: दिल्ली से अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके खुलासे के बाद से पुलिस भी हैरान रह गई। अवैध संबंध के इस खेल में जहां दोनों पीड़ित खत्म हो गए, वहीं कथित असली खिलाड़ी आज भी कानूनी रूप से आजाद घूम रहे हैं। अवैध संबंध के कारण दो परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गए। घटना बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की है।

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था शख्स

दरअसल कहानी ये कि एक शख्स, जिस पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है, वो अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। पति का दावा है कि पत्नी का अवैध संबंध किसी और नहीं बल्कि उसके साढ़ू से ही था। महिला को ये पता नहीं था कि उसके अवैध संबंध की जानकारी उसके पति को हो गई है। कहानी ऐसी ही चलती रहती अगर शख्स इसे अनदेखा करते रहता, लेकिन जब उसे बर्दास्त नहीं हुआ तो उसने अपनी पत्नी को मारने का प्लान बना लिया।

पत्नी की जगह साली की हत्या

एक दिन जब पत्नी, साढ़ू के घर में थी, तब शराब के नशे में पति भी वहां पहुंच गया। हाथ में चाकू लिए वो पत्नी पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। पत्नी वहां से भागने में कामयाब रही, जबकि साली उसके हत्थे चढ़ गई। शराब के नशे में शख्स ने साली को ही चाकूओं से गोद डाला। साली पर हमला करके शख्स वहां से फरार हो गया। बाद में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

हत्या की सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद केस की जांच में जब पुलिस जुटी और आरोपी पकड़ा गया तो उसी ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध को लेकर वो परेशान था, जिसके कारण गुस्से में वो पत्नी की हत्या करने गया था, जहां उससे साली की हत्या हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article