क्राइम

शराब की दुकान के खिलाफ कानपुर 5 साल का बच्चा पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, कहा- शराबियों की वजह से हो रही है परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2024, 11:42 PM IST

कानपुर के अथर्व द्वारा दायर इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 13 मार्च, 2024 तय की।

Image

शराब की दुकान के खिलाफ पांच साल का बच्चा पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट

Photo : PTI

कानपुर का एक पांच साल का बच्चा एक शराब दुकान को हटवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बच्चे ने याचिका दाखिल कर कहा है कि उसके स्कूल के पास एक शराब का ठेका है, जहां शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण स्टूडेंट्स को परेशानी होती है।

पिता के माध्यम से याचिका

याचिकाकर्ता अथर्व आज़ाद नगर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किंडरगार्टन का छात्र है। अथर्व ने अपने वकील पिता प्रसून दीक्षित के माध्यम से याचिका में आबकारी विभाग के मुख्य सचिव, लखनऊ के आबकारी आयुक्त, डीएम (लाइसेंसिंग प्राधिकारी) कानपुर नगर, आबकारी अधिकारी कानपुर और शराब की दुकान संचालक ज्ञानेंद्र कुमार को नामित किया है। अपने पिता के माध्यम से दायर जनहित याचिका में छात्र ने कहा कि दुकान "उसके साथी छात्रों और आसपास रहने वाले निवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है"।

13 मार्च को अगली सुनवाई

कानपुर के अथर्व द्वारा दायर इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 13 मार्च, 2024 तय की। इस जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि कानपुर में वह स्कूल अस्तित्व में आने के बाद शराब की दुकान के लाइसेंस का नवीकरण क्यों किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article