क्राइम

Jalgaon: पत्नी के चरित्र पर था शक, सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jalgaon Crime: जलगांव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर गैर मर्द से प्रेम-संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर गैर मर्द से प्रेम-संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना जलगांव के धरनगांव तालुका की है, जहां एक व्यक्ति ने जब उसकी पत्नी नींद में थी तब पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बेरहमी से मार डाला। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सोमनाथ सोनावणे के रूप में हुई है, जिसने बताया कि उसका अपनी पत्नी (शीतल सोनावणे) से कुछ समय से विवाद चल रहा था। उसे उसके चरित्र पर शक था। शीतल अपने दस वर्षीय बेटे सिद्धू के बगल में सो रही थी, लेकिन अचानक हुए हमले में वह खुद को बचा नहीं पाई। दस वर्षीय बेटे सिद्धू के हाथ पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article