क्राइम

iPhone Recovery: मुंबई से चला 3.5 करोड़ का आईफोन दिल्ली से हुआ गायब, 318 आई फोन बरामद

delhi iPhone recovery: दिल्ली की वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने करोड़ों के मोबाइल चोरी करने के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली की वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने करोड़ों के मोबाइल चोरी करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 18 घंटे के अंदर दिल्ली और पंजाब में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 3.50 करोड़ के 318 मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप और सचिन के रूप में हुई है यह वारदात 18 जून को हुई थी और पुलिस ने आज 19 जून को इस मामले का खुलासा कर लिया।

डीसीपी रोहित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 320 मोबाइल मुंबई से दिल्ली आ रहा था। जिस गाड़ी से मोबाइल को लाया गया था, उसका ड्राइवर मनदीप ने प्लान बनाया और फिर गाड़ी को बामनोली इलाके में ले गया। वहां से मोबाइल को निकालकर दूसरे जगह पर छुपाकर रख दिया और फिर उस गाड़ी को समालखा इलाके में छुपाकर रख दिया और वहां से फरार हो गया। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन शुरू की

एसीपी सत्यजीत सरीन की देखरेख में एसएचओ राजीव कुमार की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन शुरू की। पहले मनदीप को गिरफ्तार किया गया और फिर उससे पूछताछ हुई तो सचिन को भी पकड़ा गया। वारदात की प्लानिंग मनदीप ने की थी, लेकिन बाकी का प्लान उसको छुपाने और रहने के लिए जगह सचिन ने दिया था। सचिन बेलदारी का काम करता था और मनदीप 5 साल से ड्राइविंग कर रहा था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article