वायरल न्यूज़

Viral Video: खिड़की से झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने की बना रहा था योजना, यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 17, 2024, 03:07 PM IST

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक मोबाइल चोर को चोरी करते हुए यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद काफी देर तक यात्रियों ने चोर को खिड़की से ही पकड़े रहा। ऐसे में खिड़की से लटकते हुए चोर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

ट्रेन से खिड़की से मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ाया चोर

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन की खिड़की से मोबाइल कर रहा था चोरी
  • यात्रियों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stealing Mobile From Train Window: कहते हैं ट्रेन का सफर सबसे सुगम व सस्ता होता है। यही कारण है कि देश की अधिकतर आबादी ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करता है। इतना ही नहीं, लोग अपने ट्रेन के सफर के दौरान काफी मस्ती भी नए-नए अनुभव भी सीखते हैं। चाय-चाय..चाय ले लो..चाय-चाय की आवाज कान में गूंजती रहती है, जो एक मधुर धुन की तरह लगती है। ऐसे में काफी लोग तो ऐसे में होंगे जिनके कान में ये आवाज आजतक गूंजती होगी, जिन्होंने बचपन में ट्रेन का सफर किया होगा।

लेकिन काफी बार ट्रेन के कुछ एक्सपीरियंस लोगों के साथ इस बुरे हो जाते हैं, जिससे लोग काफी घबरा और सहम जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ देखने को मिला, जो खिड़की के पास बैठी थी और अपने फोन पर बैठी थी। ऐसे में एक चोर झटके में आया और महिला का फोन चोरी करने के लिए झपट्टा मारा। तभी वहां बैठे यात्रियों ने चोर को धर दबोचा और ट्रेन रुकने तक पकड़े रहे।

ट्रेन से खिड़की से मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ाया चोर

इस दौरान जब तक ट्रेन चलती रही, तब तक चोर ट्रेन की खिड़की से लड़का नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी ध्यान रखने की आवश्यकता है, अगर आप ट्रेन की विंडो सीट पसंद करते हैं। दरअसल, ऐसे मामले अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान सुनने को मिलते हैं और ये चोर इतने एक्सपर्ट होते हैं, जो आप पर नजर बनाए रखते हैं और ट्रेन चलते ही झपट्टा मारकर भाग जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article