क्राइम

ISIS में शामिल होने जा रहा था IIT गुवाहाटी का छात्र, असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

IIT गुवाहाटी का एक छात्र कथित तौर पर आतंकवादी संगठन को ज्वाइन करने जा रहा था। उसको शनिवार की शाम असम के हाजो में हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र दिल्ली के ओखला का रहने वाला है और चौथे वर्ष का छात्र है।

Image

ISIS में शामिल होने जा रहा था IIT गुवाहाटी का छात्र

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

IIT गुवाहाटी के एक छात्र को शनिवार रात असम के कामरूप जिले के हाजो के पास हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी और वह आतंकवादी संगठन में शामिल होने जा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी। असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आईएसआईएस के प्रति निष्ठा जताने वाले आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (STF) कल्याण कुमार पाठक ने कहा कि ईमेल प्राप्त होने के बाद हमने सामग्री की प्रामाणिकता की पुष्टि की और जांच शुरू की... छात्र ने ईमेल लिखा और कहा कि वह आईएसआईएस में शामिल होने की राह पर था। पाठक के अनुसार, आईआईटी-गुवाहाटी के अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया कि संबंधित छात्र लापता हो गया है और उसका सेल फोन बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र दिल्ली के ओखला का रहने वाला है और चौथे वर्ष का छात्र है।

पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान शुरू करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को गुवाहाटी से लगभग 30 किमी दूर हाजो इलाके में पाया गया। पाठक ने कहा, 'शुरुआती पूछताछ के बाद उसे एसटीएफ कार्यालय ले जाया गया। हम ईमेल की पुष्टि कर रहे हैं।' उनके अनुसार, एक काला झंडा जो कथित तौर पर आईएसआईएस के झंडे जैसा था, छात्र के छात्रावास के कमरे में पाया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article