टेक एंड गैजेट्स

Apple ने भारतीय फैंस को दिया बड़ा झटका, अब एक दिन में सिर्फ इतने ही iPhones की कर सकेंगे खरीदारी

Apple का यह नया नियम उन फैंस और यूजर्स के लिए बड़ा झटका है जो अपने दोस्तों या फिर परिवार के लोगों के लिए एक साथ आईफोन खरीदते हैं। ऐसे में अब लोगों को सोच समझकर आईफोन की खरीदारी करना होगा।

Image

एप्पल का यह फैसला नए और पुराने सभी मॉडल्स पर लागू होगा। (फोटो क्रेडिट-Apple)

आंखों के इशारों से चलेगा आपका iPhone, क्या आपने कभी इस्तेमाल किया है ये हिडेन फीचरअगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके काम की खबर है। फेस्टिव सीजन में Apple भारतीय फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। लिए Apple ने भारत में iPhone खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई लिमिट तय कर दी है। अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से एक ग्राहक सिर्फ 2 iPhone ही खरीद सकेगा। यह नियम सभी iPhone मॉडल पर लागू होगा। ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीद सकते हैं या अलग-अलग मॉडल भी चुन सकते हैं।

Apple का यह नया नियम उन फैंस और यूजर्स के लिए बड़ा झटका है जो अपने दोस्तों या फिर परिवार के लोगों के लिए एक साथ आईफोन खरीदते हैं। ऐसे में अब लोगों को सोच समझकर आईफोन की खरीदारी करना होगा।

कार्ट में तीसरा iPhone ऐड करने पर मिलेगी चेतावनी

अगर कोई ग्राहक एक ऑर्डर में तीसरा iPhone जोड़ने की कोशिश करेगा, तो वेबसाइट पर चेतावनी दिखाई देगी। इसके बाद ऑर्डर पूरा करने के लिए फोन की संख्या कम करनी होगी। यानी परिवार के सदस्यों के लिए या गिफ्ट देने के लिए एक ही ऑर्डर में 3 या उससे ज्यादा iPhone नहीं खरीद सकेंगे। हालांकि, Apple ने अभी तक इस फैसले की आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

iPhone Duo की बढ़ती मांग के बीच फैसला

Apple का यह कदम कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बढ़ती मांग के बीच आया है। इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही कुछ ग्राहकों को डिलीवरी के लिए जनवरी तक इंतजार करना पड़ रहा था।

फोन की कालाबाजारी रोकने की हो सकती है कोशिश

फिलहाल अभी एप्पल की तरफ से इस कदम को लेकर यह साफ नहीं किया गया है कि ऐसा फैसला क्यों लिया है लेकिन माना जा रहा है कि Apple ने यह लिमिट ज्यादा संख्या में फोन खरीदकर उन्हें महंगे दाम पर बेचने वालों पर रोक लगाने के लिए लगाई है। इससे आम ग्राहकों को फोन खरीदने का बेहतर मौका मिल सकता है। इससे पहले भी कंपनी ने साल 2007 में पहले iPhone की लॉन्चिंग के समय एक ग्राहक के लिए 2 फोन खरीदने की लिमिट तय की थी। उस समय भी इसका मकसद बड़े पैमाने पर फोन खरीदकर दोबारा बेचने की गतिविधियों पर रोक लगाना था।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article