बॉलीवुड

Samuk: इस बंगाली एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, अक्षय कुमार के साथ मचाएंगी धमाल

Samuk Update: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘समुक’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच फिल्म में बंगाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा की एंट्री हुई है, जो पहली बार अक्षय के साथ नजर आएंगी।

Image

समुक को लेकर आया अपडेट (pic credit-IMDb/instagram)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म 'समुक' (Samuk) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मूवी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय की मूवी समुक में नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh के फैंस को झटका, दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, नहीं मिली पुलिस की इजाजत)

'समुक' को लेकर आया अपडेट

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा फिल्म 'समुक' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 22 अक्टूबर यानी आज ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने रुक्मिणी मैत्रा के फिल्म से जुड़ने की घोषणा की है। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वह बंगाली सिनेमा से बाहर हिंदी फिल्मों के दर्शकों तक अपनी पहचान बना सकेंगी। रुक्मिणी बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बना चुकी हैं। अब वह एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। रुक्मिणी मैत्रा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

बताते चलें कि 'समुक' में अक्षय कुमार और रुक्मिणी मैत्रा के अलावा विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, स्वानंद किरकिरे और बनिता संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। फिल्म से एलेक गिलिस भी जुड़े हैं, जो 'एलियन' और 'प्रिडेटर' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में जीवों और डरावने किरदारों के विशेष प्रभाव तैयार करने का काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'समुक' साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article