Haryana: हरियाणा से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है। फरीदाबाद में एक टीटीई ने महिला को चलती ट्रेन धक्का दे दिया। जिससे वो प्लेटफॉर्म के बीच अटक गई। महिला को किसी तरह से ट्रेन रोककर प्लेटफॉर्म के बीच से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला की सिर्फ इतनी थी गलती
मिली जानतकारी के अनुसार महिला के पास जनरल डिब्बे का टिकट था और वो जल्दबाजी में एसी ट्रेन में चढ़ गई। जिसके बाद टीटीई महिला पर भड़क गया। टीटीई ने पहले तो महिला का सामान ट्रेन से बाहर फेंक दिया और फिर ट्रेन चलते समय उसे धक्का दे दिया। टीटीई ने जैसे ही महिला को चलती ट्रेन से धक्का दिया तो वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। ट्रेन से गिरने के बाद महिला के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।
झेलम एक्सप्रेस का मामला
रिपोर्टों के अनुसार महिला हरियाणा के फरीदाबाद से झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हुई और झांसी में एक शादी में शामिल होने जा रही थी। महिला ने टीटीई से जुर्माना लेने के लिए भी कहा, जिस पर टीटीई को गुस्सा आ गया और उसने महिला की बात नहीं सुनी और उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
आरोपी टीटीई फरार
महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और बताया जा रहा है कि घायल महिला की हालत गंभीर है। टीटीई के खिलाफ जीआरपी ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला को धक्का देने के बाद टीटीई मौके से भाग गया और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
