यूटिलिटी

दिवाली पर पटाखों से खतरा? मात्र 11 रुपये में पाएं 25000 रुपये का धांसू इंश्योरेंस कवर, जानें कैसे लें

PhonePe Firecracker Insurance: फोनपे आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ मिलकर दिवाली पर पटाखों के हादसों के लिए 25,000 रुपये तक का कवर दे रहा है, जिसका प्रीमियम मात्र 11 रुपये और 21 रुपये है।

Image

दिवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों से सुरक्षा

Photo : iStock

PhonePe Firecracker Insurance : रोशनी के त्योहार दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों का उत्साह हर घर में देखने को मिलता है। हालांकि, थोड़ी सी लापरवाही या अनहोनी के कारण कई बार पटाखों से जलने या दुर्घटना का शिकार होने का डर बना रहता है। त्योहार के इस आनंद में खलल न पड़े और आपातकालीन स्थिति में लोगों को वित्तीय मदद मिल सके, इसके लिए फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) लगातार तीसरे साल अपना विशेष 'पटाखा इंश्योरेंस' (Firecracker Insurance) लेकर आया है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फोनपे ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस (ABHI) के सहयोग से इस मौसमी माइक्रो-इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च किया है। इस पॉलिसी के तहत बेहद किफायती प्रीमियम देकर दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों के खिलाफ 25,000 रुपये तक का मेडिकल कवर प्राप्त किया जा सकता है।

क्या है फोनपे का 'पटाखा इंश्योरेंस'?

यह एक सीजनल (मौसमी) माइक्रो-इंश्योरेंस प्रोडक्ट है, जिसे विशेष रूप से दिवाली उत्सव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान होने वाली अप्रत्याशित दुर्घटनाओं के समय ग्राहकों को वित्तीय सहायता और मानसिक शांति प्रदान करना है। इस इंश्योरेंस के तहत मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों में सुरक्षा और वित्तीय कवर दिया जाता है।

  • अस्पताल में भर्ती होने का कवर (Hospitalisation Cover):- अगर पटाखों से होने वाले हादसे के कारण 24 घंटे से अधिक समय के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, तो इलाज के खर्च के लिए 25,000 रुपये तक का रिइंबर्समेंट दिया जाता है। इसमें मुख्य पॉलिसीधारक, उनकी जीवनसाथी (पति/पत्नी) और अधिकतम दो आश्रित बच्चे शामिल होते हैं।
  • डे-केयर ट्रीटमेंट (Day-Care Treatment):- अगर पटाखों से जलने या चोट लगने पर 24 घंटे से कम समय का इलाज या मामूली सर्जरी की आवश्यकता होती है, तो इसके डे-केयर खर्चों के लिए भी 25,000 रुपये तक का कवर मिलता है। इसमें भी पूरा परिवार (पति, पत्नी और दो बच्चे) कवर होते हैं।
  • दुर्घटना में मृत्यु लाभ (Accidental Death Benefit):- अगर पटाखों से हुए हादसे में मुख्य पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। यह लाभ केवल मुख्य पॉलिसीधारक के लिए लागू है।

प्रीमियम और प्लान के विकल्प (11 दिन बनाम 30 दिन)

ग्राहकों की सुविधा और अलग-अलग उत्सव की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस इंश्योरेंस कवर को दो किफायती प्लान में विभाजित किया गया है। हालांकि, खरीदारी के समय ऐप पर एक बार में एक ही एक्टिव प्लान दिखाई देगा।

  • 30-दिन का प्लान (21 रुपये प्रीमियम):- इस प्लान की कीमत महज 21 रुपये रखी गई है। यह प्लान 15 अक्टूबर से लाइव है और खरीद की तारीख से पूरे 30 दिनों तक (14 नवंबर तक) वैध रहेगा।
  • 11-दिन का प्लान (11 रुपये प्रीमियम): यह प्लान खास दिवाली के पास 5 नवंबर से लाइव होता है और 15 नवंबर तक वैध रहता है। महज 11 रुपये के प्रीमियम में यह 11 दिनों तक तुरंत सुरक्षा प्रदान करता है।

PhonePe ऐप से इंश्योरेंस कैसे खरीदें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

कंपनी के अनुसार, इस पॉलिसी को खरीदना बेहद आसान, पारदर्शी और त्वरित है। ग्राहक ऐप के जरिए एक मिनट से भी कम समय में यह इंश्योरेंस ले सकते हैं:-

  • अपने स्मार्टफोन में PhonePe ऐप खोलें और नीचे दिए गए Insurance सेक्शन पर जाएं।
  • वहां Firecracker Insurance (पटाखा इंश्योरेंस) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध प्लान (11 रुपये या 21 रुपये वाला प्रीमियम और 25,000 रुपये का सम इंश्योर्ड) का चयन करें।
  • स्क्रीन पर इंश्योरेंस कंपनी का विवरण और पॉलिसी के सभी लाभों का ब्योरा ध्यान से पढ़ें।
  • पॉलिसीधारक की जरूरी जानकारी भरें और 'Proceed to Pay' पर क्लिक करके भुगतान पूरा करें।
भुगतान होते ही आपकी पॉलिसी तुरंत एक्टिव हो जाती है, जिससे आप चिंतामुक्त होकर अपने परिवार के साथ सुरक्षित दिवाली मना सकते हैं।
Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article