क्राइम

फिर बाहर आया राम रहीम, खुद हनीप्रीत लेने पहुंची जेल; 2017 से 12 बार मिल चुका है पैरोल

यौन शोषण केस में सजा काट रहा राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गया है। इस बार पूरे एक महीने राम रहीम जेल से बाहर रहेगा।

Image

राम रहीम फिर आया जेल से बाहर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जेल से बाहर आया राम रहीम
  • फिर से मिला राम रहीम पैरोल
  • 30 दिन के लिए जेल से बाहर आया राम रहीम

जेल में बंद राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई है। यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को ऐसी आजादी मिलती रही है। 2017 से अबतक 12 बार राम रहीम जेल से बाहर आ चुका है।

8 साल में पहली बार जाएगा सिरसा डेरा

डेरा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। इस दौरान राम रहीम 10 दिन तक सिरसा डेरे में रहेगा, उसके बाद सीधा बागपत के बरनावा आश्रम जाएगा और वहां 20 दिन तक रहेगा। 8 साल में पहली बार सरकार ने राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत दी है। राम रहीम ने कुल 45 दिनों की पैरोल मांगी थी लेकिन उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है।

अक्टूबर में भी मिली थे पेरोल

राम रहीम को आखिरी बार 2 अक्टूबर, 2024 को 20 दिन की पैरोल दी गई थी। उस समय, उन्हें चुनाव-संबंधी गतिविधियों में भाग लेने, भाषण देने और इस अवधि के दौरान राज्य में रहने से रोक दिया गया था।

किन किन मामलों में हुई है सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। राम रहीम को 20 साल की सजा हुई है। राम रहीम इस समय हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। 2019 में, डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये, सबदिल सिंह पर 1.50 लाख रुपये, जसबीर सिंह और कृष्ण लाल पर 1.25 लाख रुपये और अवतार सिंह पर 75,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article