CTET Correction Window 2026 Date: सीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Correction Window 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के एप्लीकेशन फॉर्म में कोई बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। यहां आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 10 सितंबर 2026 तक ओपन रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई 2026 से10 जून 2026 तक चली एप्लीकेशन विंडो के दौरान सफलतापूर्वक अपना एप्लीकेशन जमा किया था, वे भी इस करेक्शन विंडो के दौरान अपनी जानकारी में जरूरी सुधार कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक 08 मई 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, CTET के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक खोली गई थी। इसके बाद 25 अगस्त 2026 को जारी सूचना के तहत उन पात्र उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया, जो पहले आवेदन की अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 25 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक खोला गया। ऑनलाइन आवेदन में सुधार की सुविधा, जहां लागू हो, 7 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 तक CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
CTET Exam Date 2026: सीटीईटी एग्जाम डेट 2026
बता दें सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट सितंबर 2026 परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, परंतु रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खुलने के कारण यह एग्जाम पोस्टपोन कर दिया गया है। अब जल्द ही एग्जाम की नई डेट घोषित की जाएगी।
CTET Correction Window 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन में सुधार
- सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET September 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
- सबमिट पर क्लिक करें, और आपका एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करें और जहां जरूरी हो, वहां सुधार करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म सुधार के साथ स्वीकार कर लिया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह दूसरी बार है जब करेक्शन ओपन हुई है। इससे पहले करेक्शन विंडो 16 जून को खुली थी और 18 जून, 2026 को बंद हो गई थी।
CTET Exam 2026: सीटीईटी के दो पेपर
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET (Central Teacher Eligibility Test) देश में शिक्षक बनने की योग्यता जांचने के लिए आयोजित की जाती है। यहां मुख्य रूप से दो पेपर होते हैं। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले प्राथमिक शिक्षकों के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए होता है। जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।
