क्राइम

नॉर्थ ईस्ट की बिजनेस पार्टनर पर बौखला बैठा मोहसिन! धकियाते हुए जड़ने लगा चांटे और फिर घसीटते हुए नोंचे बाल, देखिए VIDEO

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 03:39 PM IST

Ahmedabad Latest News: वायरल वीडियो में मोहसिन बार-बार महिला पर हमला करता नजर आया। यहां तक कि उसने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की, जबकि इस दौरान पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Image

पीड़िता के साथ कुछ इस कदर युवक ने बदसलूकी की थी। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Ahmedabad Latest News: गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला के साथ उसी के बिजनेस पार्टनर की ओर से जबरदस्त बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इस दौरान औरत पर बर्बर तरीके से न सिर्फ हमला किया बल्कि उसे बुरी तरह धकियाया और घसीटते हुए बाल भी नोंचे। घटना से जुड़ा वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तब इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूटा और वे हमला करने वाले व्यक्ति को गलत और अमानवीय ठहराने लगे।

यह पूरा मामला 25 सितंबर, 2023 का है। आरोप है कि गैलेक्सी स्पा के मालिक मोहसिन ने नॉर्थ ईस्ट की महिला के साथ लॉबी में बदसलूकी की। चार मिनट 13 सेकेंड की वीडियो क्लिप में सफेद रंग की कुर्ती में महिला दिखी, जिसके पास एकदम से युवक आया और उसे थप्पड़ मारने लगा।

हालांकि, इस दौरान पीड़िता ने उसका विरोध किया और धक्का दिया, मगर वह हमला करनेसे बाज न आया और उस पर झल्लाते हुए उसे पीटता रहा। वैसे, इस बीच दो युवक आए, जिनमें से एक ने बीच-बचाव की कोशिश की थी, मगर आरोपी फिर भी न माना और उस पर हमला करता रहा।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार (27 सितंबर, 2023) को पुलिस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वैसे, मोहसिन अभी तक (खबर लिखे जाने तक) फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर हमला बोल दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article