क्राइम

Greater Noida: सफाई कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पाइप डालकर छोड़ी हवा, पीछे से आकर दो साथियों ने खेला खतरनाक खेल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक युवक के साथ दोस्तों ने ही काफी गंदा मजाक किया है। युवक के पीछे के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर मशीन डालकर हवा भर दी, जिससे उसकी आंत फट गई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में युवक के गुप्तांग में एयर प्रेशर पाइप डालकर हवा छोड़ने वाले गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दोस्तों ने ही ऐसी हैवानियत की है कि पीड़ित युवक की जान पर बन आई है। दोस्तों ने युवक के गुप्तांग में एयर प्रेशर मशीन डालकर हवा भर दी, जिससे युवक का पेट फुल गया और आंतें फट गईं। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की है घटना

मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र की है। जहां मजाक-मजाक में दोस्तों द्वारा एक युवक के गुप्तांग में एयर प्रेशर पाइप डालकर हवा छोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक की आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कैसे दिया घटना को अंजाम?

पुलिस के अनुसार, घायल युवक और दोनों आरोपी एक ही स्थान पर सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते हैं। आरोप है कि सफाई के दौरान युवक झुककर काम कर रहा था, तभी उसके दो साथियों ने उसके गुप्तांग में एयर प्रेशर पाइप डालकर तेज दबाव से हवा छोड़ दी। एयर प्रेशर के कारण युवक के पेट में हवा भर गई और उसकी आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

सूचना मिलने पर रबूपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुवाती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर मजाक या खेल-खेल में यह हरकत की थी, लेकिन इसके परिणाम बेहद गंभीर साबित हुए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article