क्राइम

पत्नी का मर्डर कर दिया है मैंने- बेवफाई का था शक, नौकरी के बहाने घर से बाहर ले गया पति और हथौडे से कर दी हत्या

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 11, 2022, 04:55 PM IST

पत्नी को मारने के बाद पति सीधे पुलिस के पास पहुंचा और उसने कहा कि उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध में थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी है। लाश को रिकवर करिए। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने लाश को रिकवर करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image

गाजियाबाद में पति ने पत्नी को मार डाला

Photo : iStock

गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स, अपनी ही पत्नी की हत्या करके एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। वो पिछले एक साल से पत्नी को मारने का प्लान बना रहा था।

पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और वो जाकर लाश को रिकवर कर ले। उसे पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला का किसी अन्य के साथ अफेयर था, जिसका पता उसके पति को चल गया था। वो काफी समय से उसे मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन असफल रहा था। आरोपी पति राज मिस्त्री का काम करता है।

इसी बीच गुरुवार को उसने अपनी पत्नी से कहा कि वो उसे जॉब लगवा देगा। इसी बहाने वो उसे घर से लेकर निकला। रास्ते में घुमाते-घुमाते उसे ट्रोनिका सिटी ले गया। वहां उसने पत्नी से कहा कि वो पेशाब करके आता है, वो यहीं रुके। पत्नी वहीं रुक गई, पति पीछे से आया और हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। पत्नी एक ही वार में जमीन पर गिर गई। जिसके बाद उसने चाकू निकाला और उस पर वार कर दिया। जब कंफर्म हो गया कि उसकी पत्नी मर गई है, तब वो पुलिस के पास पहुंच गया।

पुलिस के पास पहुंच कर उसने कहा- "मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मैं आपको लाश के पास ले चलता हूं।" यह सुनकर पुलिस चौंक गई और आरोपी को हिरासत में लेकर उसके बताए गए जगह पर पहुंची। जहां महिला की लाश पड़ी हुई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article