क्राइम

प्रेम संबंध के चक्कर में पत्नी ने लिखी अपराध की कहानी, गैंगस्टर को दी अपने ही सुहाग की हत्या की सुपारी; जानें क्या है पूरा मामला?

बिहार में हुए एक हत्या के मामले में अहम गिरफ्तारी हुई है। गुजरात के अहमदाबाद से गैंगस्टर गौतम कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। हत्या कथित रूप से पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा सुपारी देने के चलते हुई थी।

Image

बिहार हत्याकांड के सिलसिले में अहमदाबाद से गैंगस्टर गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ahmedabad News: बिहार में एक हत्या के मामले में एक गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंध के कारण यह हत्या करवाने के लिए गैंगस्टर को सुपारी दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी, जिसे लेकर उसने यह अपराध कराया।

क्राइम ब्रांच की विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के पास 16 सितंबर को दो बाइक सवार हमलावरों ने आमोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में यादव की संलिप्तता सामने आने के बाद बिहार पुलिस की टीम उसे पकड़ने अहमदाबाद भेजी गई।

विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि कुमार की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या के लिए यादव को निर्देश दिए थे और यादव ने शूटरों को कुमार के पते की जानकारी दी। अहमदाबाद से गिरफ्तार होने के बाद यादव को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article