क्राइम

उसने लिफ्ट मांगी तो हैवानों ने कर गंदी हरकत; देवरिया में युवती से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने युवकों ने हैवानियत का शिकार बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Image

गैंगरेप

Photo : Twitter

देवरिया : जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक युवती के साथ लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। यह खौफनाक घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। रात 8.30 बजे एक युवती अपने घर से मौसी के घर जाने के लिए निकली थी। तभी गांव के ही दो युवक बाइक पर उसके पास पहुंचे। इन युवकों ने बड़े ही शातिर तरीके से युवती को लिफ्ट देने का झांसा दिया। भरोसा जीतकर उन्होंने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।

युवकों ने युवती को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने मकान में बंद कर दिया। वहां इन दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे घबराए आरोपी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर तुरंत फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस ने बताया कि फारेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न करे। पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द न्याय का वादा किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article