क्राइम

Mumbai Crime: मुंबई में ‘घूरने' को लेकर हुआ झगड़ा, तीन लोगों ने एक शख्स को मौत के घाट उतारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:32 PM IST

Mumbai Crime: आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Image

मुंबई में तीन लोगों ने एक शख्स को मौत के घाट उतारा। (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. मुंबई में ‘घूरने' को लेकर हुए झगड़े में 1 शख्स की हुई मौत
  2. तीन लोगों ने एक शख्स को मौत के घाट उतारा
  3. पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mumbai Crime: मुंबई में एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने एक 28 साल के एक शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई में ‘घूरने' को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की गई जान

उन्होंने बताया कि अपने मित्र के साथ आए एक व्यक्ति का तीन आरोपियों में से एक को घूरने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शाहू नगर पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

तरनतारन में दुकानदार की हत्या मामले में दो शूटर समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार

वहीं रविवार को पंजाब पुलिस ने तरनतारन के एक दुकानदार की हत्या करने के आरोप में दो शूटर सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों में कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और यूरोप में रह रहा आतंकवादी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता के करीबी सहयोगी शामिल हैं तथा ये लोग बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पाकिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा के करीबी सहयोगी हैं।

बता दें कि 11 अक्टूबर को दो हमलावरों ने गुरजंत सिंह की उनकी दुकान पर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए शूटर की पहचान तरनतारन के शेरोन गांव निवासी गुरकीरत सिंह उर्फ घुगी और तरनतारन के नौशेरा पन्नुआं निवासी अजमीत सिंह के तौर पर की गई है।

End of Article