क्राइम

Noida Encounter: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल

Noida Encounter: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है दो अन्य बदमाश गिरफ्तार
  • दिल्ली एनसीआर में KTM बाइक से बदमाश चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देते थे अंजाम
  • इनके गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Noida Encounter News: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई, बताते हैं कि मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है वहीं दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए हैं, बदमाश शातिर किस्म के चेन स्नैचर और लुटेरे बताए जा रहे हैं।

हाल ही इनके द्वारा मोरना और सेक्टर 100 इलाकों में चैन स्नैचिंग की घटना को दिया गया था अंजाम, स्नैचिंग की घटना cctv में हुई थी कैद,

थाना सेक्टर 24 और सेक्टर 39 पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़।

गिरफ्तारी के बाद समान बरामदगी के लिए लेकर पहुंची पुलिस पर बदमाश ने की थी फायरिंग, जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हुआ बदमाश गौतम घायल, दिल्ली में बदमाशों के ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली एनसीआर में KTM बाइक से बदमाश चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देते थे अंजाम, इनके गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article