शहर

Hathras का हाल! फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने को बेतरतीब भागे लोग

उत्तर प्रदेश के हाथरस में फिल्मी स्टाइल में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है।

Image

हाथरस में फायरिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

हाथरस: यूपी का हाथरस जिला चर्चाओं में रहने का आदी हो गया है। ये तंज कसने वाली बात नहीं है, चाहे हाथरस में दलित बेटी से सामूहिक रेप और हत्या का मामला हो या साकार विश्वहरि के कार्यक्रम में भगदड़ से 126 लोगों की मौत का हादसा हो। इन बड़ी घटनाओं ने जिले को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक तमंचे से फायरिंग करते हुए दहशत फैला रहा है और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे है। यह पूरी घटना रोड पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पारिवारिक विवाद में फायरिंग

मामला कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पंचों का बताया जा रहा है। जहां, पुराने पारिवारिक विवाद में एक शख्स ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इस दौरान वह लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है। एक युवक अपनी जान बचाकर आगे-आगे भाग रहा है। और हमलावर फायरिंग करते पीछे दौड़ रहा है। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य लोग भी छिपने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। फिल्मी स्टाइल में हुई फायरिंग का ये सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article