क्राइम

Alamgir Alam Arrested: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार, सचिव के घर से बरामद हुए थे 35 करोड़

Alamgir Alam Arrested: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले छापे में उनके करीबी के यहां नोटों के ढेर बरामद हुए थे।

Image

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

Alamgir Alam Arrested: ईडी ने बुधवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके सचिव के घर से ईडी ने 35 करोड़ बरामद किए गए थे। 70 वर्षीय आलम को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को रांची में ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

आलमगीर आलम क्यों हुए गिरफ्तार

दावा है कि ईडी को मिले ये सारे पैसे ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के टेंडर के बदले कमीशन का था। इसी मामले में आलमगीर आलम से ईडी पूछताछ भी कर चुकी थी। हालांकि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

दो आरोप पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

6 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के अपार्टमेंट पर छापा मारा और 35 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया। छापेमारी के बाद आलम और लाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। छापेमारी के दौरान, बेहिसाब नकदी को गिनने के लिए कई गिनती मशीनें भी लाई गईं थीं। इसके अलावा, एजेंसी के अधिकारियों ने जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ आभूषण भी बरामद किए थे।

क्या है मामला

यह छापेमारी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में हुई थी, जिन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article