राँची

कौन हैं आलमगीर आलम, जिनके करीबी के घर मिला नोटों का अंबार

ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में एक घर से करोड़ों कैश बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर का घर है। जानिए, कौन हैं आलमगीर आलम, जिनसे जुड़े व्यक्ति के घर पर छापेमारी हुई है।

Image

आलमगीर आलम।

Photo : Twitter

Who Is Alamgir Alam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को रांची में कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के तार झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े हुए पाए गए हैं। दरअसल, ईडी ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें से एक जगह मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के नौकर से जुड़ा हुआ है और उसके घर से अब तक करोड़ों कैश बरामद किए जा चुके हैं, जिसकी गिनती जारी है। बता दें कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की है। आइए, आपको बताते हैं कि कौन हैं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, जिनके सचिव के नौकर के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं।

कौन हैं आलमगीर आलम?

झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले आलमगीर आलम का जन्म 1954 में हुआ। उन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से 1974 में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उनका जुड़ाव राजनीति से हुआ और राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया। आलमगीर आलम की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में की जाती है। आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक बने हैं।

आलमगीर आलम से जुड़े कुछ मुख्य तथ्य:

  • आलमगीर आलम का जन्म 1954 में हुआ।
  • आलमगीर आलम ने भागलपुर से पढ़ाई की।
  • आलमगीर आलम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
  • आलमगीर आलम चार बार विधायक बने।
  • 2006 में झारखंड विधानसभा के स्पीकर बने
  • झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बने।

आलमगीर आलम का राजनीतिक सफर

आलमगीर आलम का जुड़ाव पढ़ाई के बाद राजनीति के तरफ हुआ और वह पहली बार 2000 में विधायक बने। इसके बाद उन्होंने फिर से 2004 में झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। आलमगीर आलम 2006 में झारखंड विधानसभा के स्पीकर बने। वह 2009 के चुनाव हार गए और इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में पाकुड़ विधानसभा से जीत दर्ज की। आलमगीर आलम फिलहाल झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

ईडी के निशाने पर ग्रामीण विकास विभाग

बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को ईडी ने फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने अपने बयान में कहा था कि वीरेंद्र कुमार राम ने ठेकेदारों को टेंडर देने के बदले में उनसे कमीशन प्राप्त किए थे। इसके बाद से ही ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के निशाने पर है। हालांकि, आलमगीर आलम ने बताया कि इस छापेमारी के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article