क्राइम

कोटा में पति-पत्नी झगड़े ने लिया खौफनाक रूप; प्रेम संबंध के शक में युवक की चाकू से हत्या, 2 महिलाएं घायल

कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की नृशंस हत्या की घटना सामने आई। इस दौरान एक महिला और उसकी मां भी घायल हुई हैं। आरोपी चंद्रप्रकाश कुशवाहा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Image

कोटा में युवक की नृशंस हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kota News: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया। इस घटना में एक महिला और उनकी मां भी घायल हो गई हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना मंडी पाड़ा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्यारे की पहचान बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र के नागदा गांव निवासी चंद्रप्रकाश कुशवाहा के रूप में की है।

अपने ससुराल आया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपने ससुराल आया था। वहां उसने अपनी पत्नी रेखा रानी कुशवाहा को दीपक कुशवाहा नामक युवक के साथ देखा। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। चंद्रप्रकाश को शक हुआ कि उसकी पत्नी और दीपक के बीच किसी प्रकार का संबंध है। दीपक चंद्रप्रकाश की की पत्नी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पति चंद्र प्रकाश कुशवाहा ने संदेह के घेरे में आकर इस घटना को खौफनाक तरीके से अंजाम दिया।

बीच-बचाव में पत्नी और मां घायल

बीच-बचाव में पत्नी रेखा रानी और उसकी मां रुक्मणीबाई भी घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल दीपक कुशवाहा इलाज के दौरान अस्पताल में मृत हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में ले लिया है और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीआई देवेश भारद्वाज ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी चंद्रप्रकाश कुशवाहा फिलहाल फरार है। पुलिस उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article