क्राइम

नेपाली नागरिक बनकर दिल्ली में रहती थी चीन की महिला जासूस, गिरफ्तार हुई तो बनाने लगी 'कहानी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:44 AM IST

Delhi police arrests Chinese Woman : पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता उसकी हत्या कराना चाहते थे, इसलिए वह देश छोड़कर भाग गई। महिला को तीन भाषाएं-अंग्रेजी, मंडारिन और नेपाली आती है।

Image

पहचान छिपाकर रह रही थी चीनी महिला।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • चीन के पासपोर्ट पर साल 2019 में भारत आई थी यह महिला
  • नेपाल नागरिक बनकर दिल्ली में बीते तीन सालों रह रही थी
  • चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली है यह महिला, 3 भाषाएं आती हैं

Chinese Woman arrested: दिल्ली पुलिस ने एक चीना महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला बीते तीन सालों से नेपाली नागरिक बनकर राजधानी में रह रही थी। समझा जा रहा है कि महिला अपनी असली पहचान छिपाकर जासूसी कर रही थी। गुरुवार को यह महिला मजनूं का टीला इलाके से गिरफ्तार हुई। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों पर महिला का नाम डोलमा लामा है और पते के रूप में नेपाल की राजधानी काठमांडू का जिक्र है। यह महिला दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के समीप तिब्बती शरणार्थी कॉलोनी में रहती है।

बौद्ध भिक्षु के वेष में रहती थी

अपनी पहचान छिपाए रखने के लिए वह बौद्ध भिक्षु के वेष में रहती थी। इसने अपने सिर के बाल छोटे कराए हैं और भिक्षुओं के कपड़े पहनती है। पुलिस का कहना है कि उसने फॉरेनर्स रिजिनल रिजस्ट्रेशन ऑफिसर से महिला का रिकॉर्ड खंगाला है। इससे पता चला कि महिला (काई रूओ) चीनी पासपोर्ट पर साल 2019 में भारत आई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता उसकी हत्या कराना चाहते थे, इसलिए वह देश छोड़कर भाग गई। महिला को तीन भाषाएं-अंग्रेजी, मंडारिन और नेपाली आती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का कहना है कि वह इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। महिला चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली है।

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने चीनी महिला काई रूओ के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के चलते पीएस स्पेशल सेल में धारा 120 बी के साथ 419/420/467/474 आईपीसी और 14 फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article