उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ की कार्रवाई में दो बदमाश मारे गए हैं। लेकिन कुछ खास बदमाश जैसे अतीक अहमद का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें देश के अलग अलग हिस्सों के अलावा नेपाल और बांग्लादेश में छापेमारी कर रही है। इन सबके बीच कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं।
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
शूटआउट कांड से 5 दिन पहले का अतीक की पत्नी की CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ शार्प शूटर साबिर भी मौजूद था।अतीक गैंग के शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु के घर शाइस्ता परवीन नीवा पहुंची थी। 19 फरवरी की रात 8: 57 बजे शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु के घर पहुंची। अतीक अहमद गैंग की लिस्ट में शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु का नाम दर्ज है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा गांव का शूटर बल्ली उर्फ सुधांशु रहने वाला है।
शूटर बल्ली पुलिस गिरफ्त से बाहर
अतीक के अकाउंटेंट असाद के साथ प्रॉपर्टी का पूरा काम देखता है शूटर बल्ली।अतीक ने असाद और बल्ली के पत्नी के नाम करवा रखी है कई बेनामी संपत्ति।चकिया में शूटर बल्ली के पत्नी के नाम पर है बेशकीमती जमीन और मकान। अतीक के शूटर बल्ली पर थाना धूमनगंज में दर्ज है कई आपराधिक केस।उमेश पाल शूटआउट कांड के बाद से शूटर बल्ली और अकाउंटेंट असाद फरार है । पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटर बल्ली और असाद की तलाश में जुटी हुई हैं।
