क्राइम

Gorakhpur Dog Case: आवारा कुत्ते को पीटने पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 12:58 AM IST

Gorakhpur Dog Case: गोरखपुर में एक शख्स के खिलाफ कुत्ते के बच्चे को पीटने के लिए केस दर्ज किया गया है।

Image

कुत्ते के बच्चे को पीटने पर केस (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Gorakhpur Dog Case: अभी तक आपने इंसान को पीटने के मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करते हुए सुना होगा लेकिन अब होशियार हो जाइए अगर आपने गली के आवारा कुत्ते को भी पीटा तो आप कानूनी दांव-पेंच में फंस जाएंगे और सलाखों के पीछे भी पहुंच सकते हैं। ताजा मामला गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने का है, जहां बशारतपुर इलाके में एक व्यक्ति द्वारा मोहल्ले के आवारा कुत्ते के बच्चे को पीटा गया।

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शिकायत

पड़ोसी वीरेंद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी राजवर्धन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वीरेंद्र राय ने थाने पर दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में कुत्ते व उसके बच्चे रहते थे। जिन्हें वह खाना-पीना दिया करते थे। एक दिन पड़ोसी राजवर्धन सिंह कुत्ते के बच्चे को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा और आरोप लगाया कि वीरेंद्र राय द्वारा पाले गए कुत्तों ने उनके घर के सामने शौच कर दिया। इस बात पर पड़ोसी राजवर्धन सिंह ने कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। कुत्ते को पीटने की सारी वारदात वीरेंद्र सिंह के दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पड़ोसी राजवर्धन सिंह ने कुत्ते को बर्बरता पूर्वक पीटा और उसे दूर कहीं जंगल में छोड़ आया। जिसके वजह से कुत्ते की मां और उसकी नानी उसे व्याकुल होकर तलाश कर रही है। पुलिसकर्मी भी इस तहरीर को पढ़कर हैरान थे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी वीडियो में पीटे जा रहे कुत्ते का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकार गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तख्तिज शुरू कर दी गई है न्याय पूर्वक जो भी कार्रवाई होगी उसे पूरा किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article