Bikaner News: राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर में डांडिया (Dandiya) कार्यक्रम के दौरान युवती से छेड़खानी का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। मनचलों के समूह ने युवक को कार्यक्रम से बाहर निकाला और फिर चाकू से ताबड़ तोड़ हमले (Knife Attack) कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक रेलवे ग्राउंड में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान कुछ युवकों ने वहां मौजूद युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी सका मधुसूदन नाम के युवक ने विरोध किया इसके बाद इन मनचलों ने मधुसूदन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल
जिन लड़कों ने मधुसूदन पर हमला किया उनके नाम जुबैर शाहरुख और समीर हैं। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर चाकूबाजी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घायल युवक पीबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। वहीं परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
आरोपी फरार
कोटगेट थाना पुलिस के अनुसार रेलवे ग्राउंड में डांडिया कार्यक्रम किया जा रहा था इस दौरान कुछ युवकों के समूह ने युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी। इस छेड़खानी का मधुसूदन नाम के युवक ने विरोध किया जिसके बाद मधुसूदन को युवकों के समूह ने धक्के देकर कार्यक्रम से बाहर निकाला और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए वहीं युवक की आंखें फट गई फिलहाल युवक का इलाज जारी है। वहीं युवक के पिता ने बताया कि वह और उनका पुत्र पान के दुकान चलाते हैं जहां जुबेर शाहरुख और समीर नाम के तीन युवकों बंटी ने मधुसूदन पर युवतियों से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज देने के दरमियान लापरवाही बरती गई वहीं उनके परिवार को अब खासा डर बैठा हुआ है।
