क्राइम

घर पर नहीं है कोई, आ जाओ- 10वीं की छात्रा ने प्रेमी को बुलाया और फिर...

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 5, 2023, 06:26 PM IST

घटना बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ की है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की और लड़का एक ही क्लास में पढ़ते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। जिसके बाद दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। इसी बीच एक दिन लड़की का फोन आया और लड़के के साथ साजिश हो गई।

Image

बिहार में 10वीं के छात्र की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

बिहार (Bihar) में एक 10वीं का छात्र जब प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा तो वहां उसके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। लड़का और लड़की एक ही क्लास में पढ़ते थे, जहां दोनों की मुलाकत हुई और फिर प्यार करने लगे।

एक रात आया फोन

दोनों क्लास के बाद छुप-छुपकर मिलते और प्यार की बातें करते। एक दिन लड़की ने लड़के को फोन किया कि घर पर कोई नहीं है, वो आ जाए। लड़का भी बिना कुछ सोचे-समझे प्रेमिका के घर पहुंच गया। रास्ते में प्यार के सपने को देखते हुए जब लड़का प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां उसका सामना प्रेमिका के पिता और भाई से हो गया।

प्रेमिका के सामने मर्डर

लड़की के पिता और भाई ने पहले तो लड़के को पकड़ा और जमकर पीटा। उसकी इतनी पिटाई की लड़के की मौत हो गई। इसके बाद लाश को रात में कुछ घंटों तक घर में ही रखे रहा। इसके बाद लाश को दोनों ने गंगा में ले जाकर फेंक दिया।

गिड़गिड़ाती रही प्रेमिका

लड़के को जब प्रेमिका के भाई और पिता पीट रहे थे, तब लड़की उन दोनों के सामने गिड़गिड़ा रही थी। वो लड़के को छोड़ देने की गुजारिश करती रही लेकिन लेकिन पिता और भाई दोनों का दिल नहीं पसीजा।

पुलिस ने दबोचा

उधर लड़का जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस प्रेमिका तक पहुंची और फिर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article