क्राइम

Bihar Murder: गया में लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता की दिनदहाड़े हत्या, शरीर में दागी छह गोलियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 03:56 PM IST

gaya ljp leader murder: लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता मो. अनवर अली खान की बादमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी, यह घटना आमस थाना क्षेत्र की है।

Image

लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार के गया में एलजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, यह घटना उस वक्त घटी जब एलजेपी नेता बाल कटवाने के लिए सैलून में बैठे थे, अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए सैलून में घुसकर एलजेपी नेता को 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह घटना गया के आमस थाना क्षेत्र की है, बताया जा रहा है कि सिहुली गांव निवासी ठेकेदार व लोजपा नेता अनवर अली खान (Anwar Ali Khan) गम्हरिया मोड़ स्थित एक सैलून में गये थे, वह सैलून में बैठे थे, तभी अचानक एक बाइक पर आये तीन अपराधी सैलून में घुस गये।

सैलून में घुसकर अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, इसी क्रम में दो गोलियां एलजेपी नेता 50 वर्षीय अनवर अली खान को लगीं,गर्दन और सीने के पास दो गोलियां लगने से एलजेपी नेता की मौत हो गई, बाइक से आये अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भाग गये।

अपराधियों की एक देशी पिस्तौल भी घटनास्थल पर छूट गयी

भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की, इस क्रम में अपराधियों की एक देशी पिस्तौल भी घटनास्थल पर छूट गयी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है, घटना की जानकारी मिलने के बाद आमस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई

इस तरह की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है हालांकि पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है, पुलिस के मुताबिक सिहुली निवासी अनवर अली खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मामले में आमस पुलिस कार्रवाई कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article