क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स के युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, महिला को शादी का झांसा देकर उत्पीड़न के आरोप लगे, खिलाड़ी ने आरोपों को झूठा बताया

Cricketer Abhishek Porel Arrested: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने की खबर है। उन पर शादी का झांसा देकर उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

Image

अभिषेक पोरेल (Instagram)

भारतीय क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों से जुड़ी विवाद कभी थमते नहीं है। ताजा विवाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) से जुड़ा है। मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है, जो अब गंभीर मुद्दा बन चुका है। अभिषेक पोरेल पर एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। क्रिकेटर ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया है। पोरेल, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं, चंदननगर, हुगली के रहने वाले हैं। पीड़िता हुगली के मोगरा में रहती है और डेंटल कॉलेज की छात्रा है। पुलिस अधिकारी और पीड़िता का परिवार इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और कैमरे के सामने कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

मोगरा पुलिस स्टेशन में इस सिलसिले में अभिषेक पर कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। मुख्य आरोपी अभिषेक पोरेल (पिता सोमनाथ पोरेल, निवासी राथेर सड़क, थाना चंदननगर) को दमदम थाना क्षेत्र के एमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर 2002 को हुआ था और फिलहाल वो 23 साल के हैं। वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और विकेटकीपर भी हैं। उनके भाई ईशान पोरेल भी एक क्रिकेटर हैं जो बंगाल से खेलते हैं। अभिषेक पोरेल ने 32 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में 1408 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे वो 114 कैच और 10 स्टंपिंग कर चुके हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में अभिषेक 23 मैचों में 833 रन बना चुके हैं जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में वो विकेट के पीछे 33 कैच और 4 स्टंपिंग अपने नाम कर चुके हैं। जबकि टी20 फॉर्मेट में वो 61 मैच खेलते हुए 1590 रन बना चुके हैं और विकेट के पीछे 20 कैच और 1 स्टंपिंग अपने नाम की है। हालांकि अब तक उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article