वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क पर बह रहा था समंदर, फिर भी फर्राटे भर रही थी बाइक, जुगाड़ देखकर जनता बोली- 'इसे कहते हैं हेवी ड्राइवर'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जलभराव वाली सड़क पर बिना किसी डर के बाइक चलाता नजर आ रहा है। बारिश या बाढ़ के पानी में बाइक बंद होने की सबसे बड़ी वजह साइलेंसर में पानी जाना होता है। इस समस्या से बचने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देख सब हक्के-बक्के रह गए।

Image

पानी में शख्स का धांसू जुगाड़ (तस्वीर साभार- @ustadubaid01)

Viral Video: मानसून के मौसम में सड़कों पर जलभराव और भारी बारिश के कारण गाड़ियां और बाइक बंद पड़ जाना आम बात है। आमतौर पर पानी जब बाइक के साइलेंसर में घुस जाता है, तो इंजन बंद हो जाता है और चालक बीच रास्ते में फंस जाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि लोगों के पास हर समस्या का 'देसी जुगाड़' (Juggad Video) होता है। जिसने भी यह अनोखा जुगाड़ देखा वो हैरान रह गया। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने बारिश के पानी से भरी सड़क पर बाइक निकालने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। शख्स ने बाइक के साइलेंसर के सिरे पर एक रबर की पुरानी ट्यूब फिट की और उसे जिप-टाई से मजबूती से कस दिया। ट्यूब के दूसरे सिरे को कट-आउट प्लास्टिक बोतल से जोड़कर बाइक की पिछली सीट और लाइट के ऊपर बांध दिया जिससे धुआं पानी से काफी ऊपर निकले। इस तरह से उसने एक प्रकार का 'एग्जॉस्ट स्नॉर्कल' तैयार कर लिया। जब उसने इस जुगाड़ के साथ बाइक को घुटने तक भरे पानी में उतारा, तो बाइक बिना बंद हुए आसानी से चलती रही। देखें वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    पानी के बीचों-बीच बाइक को आराम से चलाते हुए शख्स ने कैमरे की ओर देखकर 'थम्स अप' का इशारा किया। जिससे यह साफ होता है कि उसका यह प्रयोग सफल रहा। लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ustadubaid01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- यह तो एम्फीबियस बाइक बन गई, जो जमीन और पानी दोनों में चल सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- इंजीनियरों को अब इस भाई से ट्यूशन लेनी चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article