एजुकेशन

AFCAT 2 Answer Key 2026: जारी हुई एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर-की, जानें कब तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर-की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त को किया गया था। अब उम्मीदवार आंसर की देखकर अपने आंसर का आकलन कर सकेंगे। साथ ही जरूरत लगी तो आपत्ति भी कर सकेंगे।

Image

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की आंसर-की जारी

AFCAT 2 Answer Key 2026: इंडियन एयर फोर्स ने 'एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2' की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त को किया गया था। मात्र तीसरे दिन प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई। अगर आपको लगता है कि आंसर की कुछ गड़बड़ी है, तो आप आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। इन आंसर की मदद से अपने स्कोर का आकलन करना आसान हो जाता है।

आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद संबंधित आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं।

AFCAT 2 Answer Key 2026 How to Download

  • AFCAT 2 की प्रोविजनल आंसर-की चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर Answer Key से संबंधित विकल्प तलाशें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AFCAT 2 Answer Key 2026 का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक को खोलने पर लॉगिन पेज आएगा, जहां उम्मीदवार को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सही जानकारी सबमिट करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • उम्मीदवार आंसर-की को ध्यान से चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
  • आगे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास रखना बेहतर रहेगा।

किसी उत्तर पर संदेह है तो दर्ज करें आपत्ति

इंडियन एयर फोर्स ने प्रोविजनल आंसर-की के साथ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आंसर-की में किसी सवाल का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित प्रश्न और अपने दावे को अच्छी तरह से क्रॉस चेक करने की जरूरत है। आपत्ति करते समय आपको आनलाइन तरीके से वैध सबूत अटैच करने होंगे।

आंसर-की के बाद आएगा रिजल्ट

AFCAT 2 का रिजल्ट आंसर-की पर मिलने वाली आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा। इसलिए अभी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आंसर-की से अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगाने के बाद उम्मीदवार आगे की तैयारी पर भी ध्यान दे सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article