क्राइम

बिहार में बहार है, लाश की जगह शराब है...शव वाहन में ताबूत और ताबूत में भरी थी दारू की बोतलें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 09:22 PM IST

बिहार पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने एक ताबूत में विदेशी शराब की 146 बोतलें पैक रखी हुईं थी। इस ताबूत को शवों को ले जाने वाली एंबुलेंस वैन में लोड कर दिया गया था।पुलिस जांच से बचने के लिए तस्करों ने ताबूत पर फूल भी चढ़ाए हुए थे ताकि ऐसा लगे कि वैन में शव को ले जाया जा रहा है।

बिहार में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें एक लाश ले जाने वाली गाड़ी में शराब से भरी हुई ताबूत मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना बिहार के नालंदा में जिले की है। पुलिस ने तीन लोगों को एक ताबूत में पड़ोसी राज्य झारखंड से शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने एक ताबूत में शराब की 146 बोतलें पैक की और इसे शवों को ले जाने वाली एंबुलेंस वैन में लोड कर दिया। पुलिस जांच से बचने के लिए तस्करों ने ताबूत पर फूल भी चढ़ाए ताकि ऐसा लगे कि शव को वैन में ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि होली के मौके पर शराब की खेप ऊंचे दामों पर बेचने के लिए यह खेप रांची से मुफ्फ्जारपुर ले जाई जा रही थी। बात दें कि बिहार में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर कारावास सहित गंभीर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article