Bihar News: पटना के मनेर (Maner in Patna) के आमनाबाद कटेसर में अवैध बालू खनन (Illegal Mining) को लेकर लगातार हो रही गोलीबारी,गोलीबारी (Firing) में चार की मौत की खबर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। अवैध बालू खनन को लेकर इलाके में वर्चस्व के लिए दो गुट के बीच लगातार गोलीबारी हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची पूरे घटना पर पुलिस कुछ भी बताने से अधिकारिक तौर पर इंकार कर रही है।
बिहार में लगातार बढ़ रहे हैं अपराध
आपको बता दें कि बिहार में लगातार अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। कुल समय पहले ही बिहार के बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गोली चलाने की वारदात आई थी। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने मटिहानी इलाके में हवा में गोलियां चलाईं।13 सितंबर को बेगूसराय में अलग-अलग स्थान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने राहगीरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
कटिहार में पुलिस पर हमला
बिहार के कटिहार जिले में ग्रामीणों द्वारा दो थाना प्रभारियों सहित सात पुलिस कर्मियों पर किए गए भीड़ ने हमला कर दिया था। हिरासत में मौत होने की खबर आने के बाद थाने पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध में तोड़फोड़ की और परिसर में रखे वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों तक पहुंची तो वे लाठी और लोहे की छड़ों के साथ पुलिस थाने पहुंचे तथा पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
