क्राइम

VIDEO: बिहार के आरा में अपराधियों का आतंक, बंदूक की नोक पर दिनदगाड़े हुई लूट; पुलिस ने दो दबोचा

बिहार में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का आतंक देखने को मिला। जहां अपराधियों ने बालू घाट में लूट के दौरान दो को गोली मारी। पूरी वारदार सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में दो गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है। दिल दहला देने वाला वीडियो देखिए।

Image

बिहार के आरा में दिनदहाड़े लूट।

Bihar Crime: बिहार के आरा में सोमवार की देर रात बालू घाट पर लूट पाट के दौरान हथियार बंद हमलावरों ने दो को मारी गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र के काजी चौक गांव के 18 (बी) बालू घाट की है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वारदात

अपराधियों द्वारा लूटपाट और फायरिंग की वारदात बालू घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि चार नकाबपोश अपराधी बालू घाट पर आते हैं। जिनमें दो के हाथ में राइफल एवं एक के हाथ में डंडा रहता है। इसके बाद हथियारबंद अपराधी द्वारा लगातार फायरिंग की जाती है और दो स्टील का बक्सा, प्रिंटर, लैपटॉप एवं बैग को लूट कर वहां से भाग निकलते हैं।

वारदात में हुए घायलों के बारे में जानिए

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी प्रेम कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं संदेश थाना क्षेत्र के सरैया गांव वार्ड नंबर 7 निवासी चंदेश्वर साह का 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता शामिल है। इसमें प्रेम कुमार के ललाट पर एवं मुकेश कुमार को दाहिने कंधे और बाएं पैर में जांघ पर गोली मारी गई है। वह दोनों बालू घाट पर गाड़ी लोडिंग का काम करते हैं। वहीं जख्मी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह काजीचक गांव स्थित 18 (बी) बालू घाट पर जो गाड़ी बाहर से आता हैं उनका लोडिंग करने का काम करता है। लोडिंग करने के बाद उन्हें कमीशन के तौर पर पैसा मिलता है।

अपराधियों ने करीब बीस राउंड फायरिंग की

सोमवार की देर रात वह बालू घाट पर गाड़ी पर बालू लोड कर उसका चालान कटवा रहा था। तभी छह हथियारबंद अपराधी वहां आ धमके और उसके कनपट्टी पर राइफल भिड़ा दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उनके द्वारा उसे गोली मार दी गई। उसके बाद सभी अपराधी बालू घाट पर बने कमरे में घुस गए और करीब बीस राउंड फायरिंग की और कमरे में रहे उसके एक दोस्त को भी गोली मार दी। इसके बाद अपराधी द्वारा लैपटॉप,प्रिंटर,एक कला रंग का बैग एवं दो स्टील के बक्सा लूट कर वहां से फरार हो गए।

डॉक्टर ने बताया, कैसी है घायलों की हालत

वहीं दूसरी और जख्मी मुकेश कुमार गुप्ता ने उक्त अपराधियों पर लूट का विरोध करने पर उसके दोस्त सोनू कुमार एवं खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि 'सोमवार की देर रात करीब तीन बजे उन्हें फोन पर सूचना में मिली की दो लोगों को गोली लगी है। इसके दोनों जख्मी को क्लीनिक पर लाया गया। जख्मियों में एक को ललाट पर व दूसरे को दाहिने कंधे एवं बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी थी। तत्काल ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिसे सर में गोली लगी थी उसके सिर ब्लड जमा है। हालांकि दोनों की अभी स्थिति स्टेबल है। लेकिन अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।'

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article