क्राइम

Bihar Crime News: 13 साल की लड़की के साथ हॉस्टल में चार कर्मचारियों ने किया गैंगरेप

बिहार के रोहतास जिले में स्थित एक हॉस्टल में वहां के चार कर्मचारियों ने 13 साल की एक लड़की के साथ रातभर गैंगरेप किया। सुबह लड़की की पिटाई भी की, ताकि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए। मामले का खुलासा होने के बाद लड़की को रेस्क्यू किया गया है।

Image

हॉस्टल में छात्रा के साथ कर्मचारियों ने किया गैंगरेप

बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और इससे लड़कियों व उनके परिजनों में खौफ है। यहां के रोहतास जिले के एक हॉस्टल में चार कर्मचारियों द्वारा 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चलिए जानते हैं पूरे मामले के बारे में -

13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की यह घटना 7 अगस्त की रात को हुई। आरोपियों ने रात भर छात्रा के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। सुबह होते ही आरोपियों ने छात्रा की पिटाई की ताकि वह किसी को इस बारे में न बताए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बाल कल्याण समिति की एक जांच टीम हॉस्टल पहुंची। एक अन्य नाबालिग छात्रा के मामले की जांच के दौरान, पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर टीम के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। उसकी बात सुनकर बाल कल्याण समिति के सदस्य चौंक गए और तुरंत छात्रा का रेस्क्यू किया।

इसके बाद, काउंसलर के बयान के आधार पर इंद्रपुरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जिला प्रशासन को रिपोर्ट कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ पीड़ित के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है, जो बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता को उजागर करती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article