क्राइम

बरेली: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो सिरफिरे ने शादीशुदा महिला और परिवार पर फेंका तेजाब, पति और बच्चे भी झुलसे

पुलिस ने बताया कि परिवार अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और मच्छरदानी के ऊपर से उन पर तेजाब फेंक दिया।

Image

महिला पर एसिड अटैक (AI Image)

Bareilly Acid Thrown on Woman News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर एक विवाहित महिला और उसके परिवार पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना शनिवार को शेरगढ़ इलाके में हुई, जिसमें महिला, उसके पति और दो बच्चे घायल हो गए।

मच्छरदानी के ऊपर से तेजाब फेंक दिया

पुलिस ने बताया कि परिवार अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और मच्छरदानी के ऊपर से उन पर तेजाब फेंक दिया। मीरगंज के सर्किल अधिकारी ने बताया कि शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी उमेश कश्यप खुद विवाहित होने के बावजूद महिला से शादी करना चाहता था।

जब देवी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया, तो कश्यप ने कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article