क्राइम

बदायूं डबल मर्डर: गर्दन काटकर भी नहीं रुके साजिद और जावेद के हाथ, किए थे और कई वार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 12:07 PM IST

Badaun Double Murder: साजिद और जावेद ने की हैवानियत की कहानी जो सुन रहा है दंग रह जा रहा है। जो मासूम बच्चे आयुष और आहान साजिद और जावेद को भैया बोलते थे, परिवार प्यार करता था, उसी की दोनों ने उस्तरे से गला काट दिया।

Image

बदायूं डबल मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हैवानियत का राज

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद और जावेद ने न सिर्फ गला काटा बल्कि बच्चों का शरीर भी चाकूओं से गोद दिया।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साजिद ने 24 बार चाकू और उस्तरे से बच्चों पर वार किया था।
  • बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी साजिद और जावेद वहां से भाग गए थे।

Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर केस में साजिद और जावेद ने हैवानियत का नंगा नाच खेला है। दोनों ने न सिर्फ बच्चों का गर्दन काटा बल्कि उनकी मौत के बाद भी शरीर पर कई वार किए। शरीर को उस्तरे से जगह-जगह से काट दिया था। बदायूं मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

24 बार उस्तरे और चाकू से हमला

साजिद और जावेद ने की हैवानियत की कहानी जो सुन रहा है दंग रह जा रहा है। जो मासूम बच्चे आयुष और आहान साजिद और जावेद को भैया बोलते थे, परिवार प्यार करता था, उसी की दोनों ने उस्तरे से गला काट दिया। साजिद और जावेद ने न सिर्फ गला काटा बल्कि बच्चों का शरीर भी चाकूओं से गोद दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार साजिद ने 24 बार चाकू और उस्तरे से बच्चों पर वार किया था। 13 साल के आयुष पर साजिद और जावेद ने 14 वार किए तो वहीं 6 साल के आहान पर 9 वार किए गए हैं।

साजिश का एनकाउंटर, जावेद गिरफ्तार

बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी साजिद और जावेद वहां से भाग गए थे। पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपियों की तलाश में टीम भेजे। पुलिस टीम को साजिद शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। जहां एसओजी और थाना पुलिस पीछा करती हुई पहुंची तो साजिद ने पुलिस पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में साजिद को मार गिराया। वहीं जावेद तब भागने में सफल रहा था। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने जावेद को भी दबोच लिया।

बदायूं डबल मर्डर केस

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में बुधवार को देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले साजिद और जावेद ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर पर हमला बोल दिया था। जिसमें आयुष और आहान की मौत हो गई। तीसरा बच्चा युवराज बचने में सफल रहा। बच्चों के पिता विनोद कुमार के अनुसार- "आरोपी साजिद अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार सुबह करीब सात बजे उनके घर पहुंचा। साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पांच हजार रुपये मांगे। जब मेरी पत्नी पैसे लेने अंदर गई तो साजिद घर की छत पर चला गया और जावेद भी छत पर पहुंच गया जिसके बाद दोनों ने मेरे दो बेटे- आयुष और अहान को भी छत पर बुलाया।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article