Aligarh: मास्क पहने आए 3 लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर लूटी ज्वैलरी की दुकान, CCTV में कैद पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2020, 08:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 3 लुटरे मास्कर लगाकर ज्वैलरी की दुकान में घुसते हैं और बंदूक की नोंक पर लूटकर चले जाते हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Aligarh: मास्क पहने आए 3 लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर लूटी ज्वैलरी की दुकान, CCTV में कैद पूरी घटना

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे 3 लुटेरे ज्वैलरी की दुकान में लूट मचाते हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तीनों लुटेरे मास्क लगाकर दुकान में घुसते हैं, हाथ सैनेटाइज करवाते हैं और फिर बंदूक की नोंक पर सामान लूटकर निकल जाते हैं।

घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'आज दोपहर लगभग 1:15 बजे 3 लड़के बाइक पर आए और एक ज्वैलरी स्टोर को लूट लिया। मालिक के अनुसार लॉकर से 30,000- 40,000 रुपए और सोने का दूसरा सामान लूटा गया है। हमने SP क्राइम और SP सिटी की टीम गठित की है। जल्द से जल्द मुजरिमों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

End of Article