UP: कानपुर में दहेज लोभियों ने महिला को दी खौफनाक 'सजा', पति ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 04:35 PM IST

UP: पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालवाले आरोपी से शादी करने के बाद से एक कार और दहेज के रूप में 2 लाख रुपये की मांग करते थे।

UP: कानपुर में दहेज लोभियों ने महिला को दी खौफनाक 'सजा', पति ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

UP: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला का उसके पति और उसके दोस्तों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के चकेरी इलाके की है। पीड़िता के पति और उसके दोस्तों के खिलाफ चकेरी थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। महिला के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। 

पति ने दोस्तों संग मिलकर किया पत्नी का गैंगरेप

महिला ने मार्च 2020 में आरोपी से शादी कर ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालवाले आरोपी से शादी करने के बाद से एक कार और दहेज के रूप में 2 लाख रुपए की मांग करते थे। पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसके ससुरालवाले और पति ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। 

पुलिस ने मामला किया दर्ज

महिला ने दावा किया कि एक दिन उसके पति और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने दावा किया कि जब मैंने इसका विरोध किया, तो उसने मुझ पर पेट्रोल डालकर मुझे जलाने की भी कोशिश की। चकेरी थाने के एसएचओ शैलेंद्र सिंह के हवाले से खबर में कहा गया है कि हमने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। वहीं राजस्थान के बूंदी जिले की एक अन्य घटना में 45 साल के एक व्यक्ति पर अपनी 15 साल की बेटी के साथ करीब दो साल तक कथित तौर पर रेप करने का मामला दर्ज किया गया है।

End of Article