Delhi Loot:दिनदहाड़े दुकान में घुस आए लुटेरे, और बंदूक की नोंक पर की लूट, सामने आया VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 01:07 PM IST

Delhi Loot Video:दिल्ली से दिनदहाड़े लूट की एक वारदात का मामला सामने आया है, ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है जिसका फुटेज सामने आया है।

Delhi Loot:दिनदहाड़े दुकान में घुस आए लुटेरे, और बंदूक की नोंक पर की लूट, सामने आया VIDEO 

नई दिल्ली: बदमाशों और लुटेरों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी मिसाल देश की राजधानी दिल्ली में उस वक्त दिखी जब दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई। ये लुटेरे इतने बेखौफ थे कि दुकान में घुसते ही बंदूक से लोगों को कवर कर लिया और धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम देने लगे, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के खेड़ा खुर्द इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर हार्डवेयर की दुकान में लूटपाट की, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे बंदूक दिखाकर वो लूट की घटना कर रहे हैं।

दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई डकैती

गौर हो कि अभी जुलाई के महीने में दिल्ली के उत्तम नगर में एक व्यापारी के घर में दिनदहाड़े हुई डकैती का डराने वाला वीडियो सामने आया था चार लोग खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए घर में घुस आए थे और बंदूक और चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया था, तीन बदमाशों के सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क था, जबकि एक बदमाश ने काले रंग का हेलमेट पहना था।

इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया था

घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया था, इसमें बिजली कर्मचारी बनकर घर में दाखिल हुए चार बदमाशों दिख रहे हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी के हाथ पैर बांधकर उसे जमीन पर लेटा दिया, जबकि उसकी पत्नी और छोटी बच्ची को गोली मारने का डर दिखाकर एक कोने में खड़ा कर दिया। 

End of Article