Sonali Phogat की 110 करोड़ की संपत्ति बनी मौत की वजह ?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 08:59 PM IST

Sonali Phogat 110 crore property:हरियाणा टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमयी स्थिति में मौत को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Sonali Phogat की 110 करोड़ की संपत्ति बनी मौत की वजह ?-Video

हरियाणा की टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में रहस्यमयी स्थिति में मौत को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। फोगाट एक प्रसिद्ध कलाकार के साथ बीजेपी नेता भी थी, सोनाली का परिवार लगातार हत्या के पीछे किसी बड़ी राजनीतिक साजिश का अंदेशा जता रहा है। मामला सीबीआई को भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

सोनाली फोगाट की मौत का रहस्य सुलझने की बजाए गहराता जा रहा है, साजिश के केंद्र में सोनाली का पीए सुधीर सांगवान है, बताया जा रहा है कि सोनाली 110 करोड़ की संपत्ति की मालिक थीं कहीं उनकी ये संपत्ति ही मौत की वजह तो नहीं बनी, क्या सोनाली की प्रॉपर्टी पर उनके पीए सुधीर सांगवान की नजर थी ?

गोवा पुलिस सुधीर सांगवान को सोनाली फोगाट के कत्ल के केस में गिरफ्तार कर 10 दिन के रिमांड पर ले चुकी है। इसी केस की जांच के सिलसिले में गोवा पुलिस बुधवार को हिसार में सोनाली के ढंढूर फार्म हाउस पहुंची। 

End of Article