25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने किया रेप, अलग-अलग जगहों पर होता रहा यौन शोषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2020, 07:37 AM IST

हैदराबाद में एक महिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों के दौरान 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। पुलिस ने महिाल की इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

25 वर्षीय महिला के साथ 139 लोगों ने किया रेप, अलग-अलग जगहों पर होता रहा यौन शोषण

हैदराबाद:  एक 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि बीते वर्षों के दौरान 139 लोगों ने उसका बलात्कार किया। हैदराबाद की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसका 5 हजार से अधिक बार रेप किया गया।  पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोपियों में कुछ छात्र संघ के नेताओं, फिल्म जगत के लोगों तथा अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।

शादी के एक साल बाद हो गया था तलाक
पुलिस की मानें तो महिला ने डिग्री के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। महिला का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति के कई सदस्यों ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया और यह पूरे नौ महीने तक जारी रहा।  महिला के मुताबिक दिसंबर 2010 में उसका तलाक हो गया जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के घर आ गई।

इस तरह किया गया यौन शोषण
मुंबई मिरर के मुताबिक, इसके बाद कई लोगों ने महिला का यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि कई बार उसका गैंगरेप किया गया और यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका अबॉर्शन भी कराया गया। आरोप के मुताबिक महिला को ड्रग दिए गए ताकि वह न्यूड डांस कर सके और इस दौरान उसके शरीर पर सिगरेट के निशान दाग दिए गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार के बल पर धमकी दी थी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। 

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
देरी से शिकायत दर्ज कराने को लेकर अपनी सफाई देते हुए महिला ने कहा कि उसे अपनी जान का खतरा था। इसके बाद जब उसने एक एनजीओ के साथ अपनी व्यथा सुनाई तो एनजीओ ने उसे मॉरल सपोर्ट दिया। पुंजागुट्टा पुलिस थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2), 509, 354 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

End of Article