Sitapur Gang Rape: हैवानियत की इंतिहा, बाप-बेटे ने महिला का 'गैंगरेप' करने के बाद कर दिया आग के हवाले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 11:02 AM IST

Sitapur Crime News: यूपी के सीतापुर में एक महिला के गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की खबर है, महिला संग बलात्कार के बाद उसे जिंदा ही जलाने की कोशिश की गई, महिला का इलाज जारी है।

Sitapur Gang Rape: हैवानियत की इंतिहा, बाप-बेटे ने महिला का 'गैंगरेप' करने के बाद कर दिया आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे यहां एक महिला के साथ बाप बेटे ने गैंगरेप किया, दोनों का इतने से मन नहीं भरा तो उसे आग के हवाले कर दिया और उसे जिंदा ही जलाने का प्रयास किया,इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच हुआ है, आरोपी पिता और बेटा गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि किसी तरीके से हैवानों के चंगुल से छूटकर किसी तरह महिला बाहर आयी और स्थानीय लोगों को आपबीती बतायी, इससे लोगों में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया इस वक्त सीतापुर जिला अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला का शरीर 30 फीसदी तक जल गया है

यह घटना नैमिषारण्य के विजान ग्रंट की बताई जा रही है, महिला से गैंगरेप के बाद उसे जला देने के मामले में आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, महिला का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित महिला का शरीर 30 फीसदी तक जल गया है।

मामले की की जानकारी मिलते आला पुलिस अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और कहा कि मामले की अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है, वहीं पुलिस ने महिला को मानसिक रोगी बताया है।
 

End of Article