Punjab : चुनाव से पहले फिरोजपुर, अमृतसर से हथियार-ड्रग्स जब्त  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 10:03 AM IST

Punjab: संदिग्ध इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 6.3 किलोग्राम वजन के हेरोइन के छह पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और 50 कारतूस मिले। इसी सेक्टर में एक अन्य घटना में तलाशी अभियान के दौरान एक किलोग्राम से अधिक वजन वाला हेरोइन का एक पैकेट मिला।

 Punjab : चुनाव से पहले फिरोजपुर, अमृतसर से हथियार-ड्रग्स जब्त  
Photo Credit: ANI

अमृतसर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने ड्रग एवं हथियार तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी। यह खेप फिरोजपुर एवं अमृतसर में जब्त की गई। बीएसएफ ने 7.5 किलो हेरोइन, दो पिस्टल, दो मैगजीन और 54 राउंड गोलियां बरामद कीं। फिरोजपुर में भी हेरोइन का एक पैकेट पकड़ा गया। सीमा पर ही अमृतसर सेक्टर में एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और पांच कारतूस मिले।

एक मैग्जीन और 50 कारतूस मिले
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों ने तड़के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा बाड़बंदी से पहले संदिग्ध आवाजाही देखी। बयान में कहा गया है कि संदिग्ध इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 6.3 किलोग्राम वजन के हेरोइन के छह पैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और 50 कारतूस मिले। इसी सेक्टर में एक अन्य घटना में तलाशी अभियान के दौरान एक किलोग्राम से अधिक वजन वाला हेरोइन का एक पैकेट मिला।

End of Article