Meerut: सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट दर्द, अल्ट्रासाउंड कराया तो पति के पैरों तले जमीन खिसकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 02:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जब शादी करके घर लौटा तो उसकी सारी खुशियां उस वक्त गायब हो गई जब उसे पता चला कि दुल्हन पांच महीने की गर्भवती है।

Meerut: सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट दर्द, अल्ट्रासाउंड कराया तो पति के पैरों तले जमीन खिसकी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ शादी की थी लेकिन ये अरमान उस समय खाक में मिल गए जब सुहागरात पर उसे पता चला की उसकी पत्नी गर्भवती है। खबर मिलते ही पूरे परिवार में हडकंप मच गया। मामला अस्पताल से होते हुए पुलिस थाने तक पहुंच गया। खुद को पीड़ित बताते हुए दूल्हा थाने में शिकायत लेकर पहुंच गया और कई आरोप लगा दिए।

सुहागरात पर हुआ था दुल्हन को पेट दर्द

मामला मेरठ के खरखौदा थाना  क्षेत्र के गांव पीपलीखेडा का है। खबर के मुताबिक यहां रहने वाले सलमान की 25 दिसंबर को शादी हुई थी। सलमान की बारात मेरठ के जाकिर कॉलोनी में रहने वाली सानिया के घर गई है। धूमधाम से शादी हुई औऱ सलमान बारात लेकर घर लौटा। सुहागरात के दिन दुल्हन ने पेट में दर्द की बात कही तो सलमान ने इसके बारे में अपनी मां को बताया और फिर उन्हें शक हुआ तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ले गया तो उड़े होश

अस्पताल में डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। दुल्हन का अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें रिपोर्ट आई कि वह पांच महीने की गर्भवती है  और उसके पेट में दो जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। आरोप के मुताबिक इस संबंध में दूल्हे सलमान ने दुल्हन और उसके मायके वालों से सवाल किया तो उन्होंने उल्टा ही सलमान को फंसाने की बात कह दी और उल्टा 10 लाख रुपये की भी मांग कर दी।

पुलिस तक पहुंचा मामला

इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस थाने का रूख किया और मेरठ के एसएसपी दफ्तर जा पहुंचा। उसने वहां लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से एक्शन लेने की मांग की। सलमान ने कहा कि शादी की रात ही उसे शक हुआ और बाद में दुल्हन के गर्भवती होने का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और निष्पक्ष कार्रवाई की बात कह रही है।

End of Article