Mumbai Crime News: देश में एक बार फिर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। मामल मुंबई का है, जहां एक शख्स ने अपनी अलग रह रही पत्नी और बेटे पर तेजाब फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी पत्नी के घर गया और अफेयर के शक में अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे पर तेजाब फेंक दिया। बेरोजगार शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसकी फर्म में किसी के साथ अफेयर चल रहा है, जहां वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती थी।
मुंबई में शख्स ने पत्नी और बेटे पर फेंका तेजाब
पड़ोसियों ने आरोपी शख्स को पकड़कर पुलिस के किया हवाले
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक फिलहाल महिला और बच्चे की हालत स्थिर है। महिला के चेहरे और छाती पर चोटें आई हैं, जबकि बच्चे के होठों पर जलन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था, इसलिए दो साल पहले ये अलग हो गए। महिला काम पर जाने से पहले बेटे को मां के घर छोड़ देती थी। बाद में पड़ोसियों ने आरोपी शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

