Meerut Crime News: शादी से जब महिला ने किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने दाग दी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 09:41 AM IST

मेरठ के परीक्षितगढ़ इलामें नारंगपुर की वारदात लोगों की जुबां पर है। एक शख्स के शादी के प्रस्ताव को जब लड़की ने ठुकरा दिया उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उस लड़की को गोली मार दी।

Meerut Crime News: शादी से जब महिला ने किया इनकार तो सिरफिरे आशिक ने दाग दी गोली

शादीशुदा वो शख्स एकतरफा प्यार में पागल था। किसी तरह से पीड़िता से वो शादी रचाना चाहता था। लेकिन जब पीड़िता ने इनकार कर दिया तो उस शख्स के दिमाग में खलबली मची और उसने भयानक फैसले को अंजाम दे डाला। उस शख्स ने उस लड़की को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया जिसके साथ सात फेरे लेने की तमन्ना थी। मामला, मेरठ के परीक्षगढ़ इलाके के नारंगपुर का है। पुलिस के मुताबिक नारंगपुर का रहने वाला राजेश(परचून की दुकान चलाने वाला) एक तरफ पीड़िता शिवानी( शिवानी की मौत हो चुकी है) से मोहब्बत करता था। एक दिन पीड़िता उसके दुकान पर सामान खरीदने गई। पीड़िता से राजेश ने अपने दिल की बात कहीं। लेकिन जवाब में ना मिलने पर वो इंतकाम की आग में जलने लगा और मौका पाकर पीड़िता को गोली मार दी। 

गोली मार आरोपी हुआ फरार
बाद में लड़की की हत्या कर आरोपी  मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।  हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश उर्फ राजे के रूप में हुई है, जो नारंगपुर गांव में किराने की दुकान चलाता है।बताया जा रहा है कि राजेश का पीड़िता से एकतरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेश शादीशुदा होने के बावजूद लड़की पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी की करीब छह माह पहले शादी हुई थी।

सोशल मीडिया पर की 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना, कमेंट्स में देवताओं पर की टिप्पणी, लोगों ने नाक रगड़वाई


पत्नी से अपने आरोपी पति को पहले ही छोड़ दिया था
सोमवार दोपहर युवती कुछ सामान लेने राजेश की दुकान पर गई। राजेश ने अचानक पिस्टल निकाली और शिवानी के सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। लड़की की हत्या की खबर फैलते ही गांव के लोगों में दहशत फैल गई। एसएचओ राजीव कुमार ने कहा, "शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी शिवानी के लिए उसकी इच्छाओं के बारे में जानने के बाद राजेश को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या एकतरफा प्रेम प्रसंग का परिणाम थी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

End of Article