Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में पेड़ से दो सगी बहनों की लटकी हुई लाशें मिलने से मचा हडकंप, चार आरोपी अरेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 08:19 AM IST

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया है। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में पेड़ से दो सगी बहनों की लटकी हुई लाशें मिलने से मचा हडकंप, चार आरोपी अरेस्ट

Lakhimpur Kheri Lates News on Two Sisters: लखीमपुर खीरी केस में योगी की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 24 घंटे के भीतर ही इस केस से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही 2 बहनों की मौत मामले में रेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। बता दें कि कल 2 नाबालिग बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली थी जिसके बाद योगी सरकार ने तेजी से एक्शन लेते हुए आरोपियों को दबोच लिया है।

योगी सरकार पर विपक्ष का निशाना

बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते दो किशोरियों के शव मिले। दोनों लड़कियां दलित समुदाय की हैं। इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने निघासन चौराहे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ चल रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह 'हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा, 'लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।'

लड़कियों की मां की आपबीती

 मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि दोपहर में लड़कियों का अपहरण हुआ था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।  मृतका की मां ने बताया, 'जैसे ही मैं अंदर गई तभी बाइक पर आए पीली शर्ट और सफेद शर्ट पहने दो लड़के बेटियों को घसीटने लगे, जबकि नीली शर्ट वाले लड़के ने गाड़ी स्टार्ट की और उन्हें लेकर भाग गए। इस सब के बीच मेरे भी कपड़े फट गए।  लालपुर के रहने वाले ये तीनों लड़के लगभग रोज ही आते थे।' मामला निघासन थाना क्षेत्र के तमोलीन पुरवा गांव का है। लड़कियों की उम्र 15 और 17 साल की थीं।

End of Article