Kolkata: कोलकाता में जगुआर चला रहे 19 साल के युवक ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान महिला की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 06:14 PM IST

Kolkata: पुलिस अधिकारी ने बताया कि जगुआर चला रहे युवक को पकड़ लिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा एक गैस स्टेशन के पास हुआ, जब कार एसी बोस रोड से बालीगंज फारी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी।

Kolkata: कोलकाता में जगुआर चला रहे 19 साल के युवक ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान महिला की मौत

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को जगुआर चला रहे एक 19 साल के युवक ने कथित तौर पर एक 40 साल की महिला को कुचल दिया और दो कारों को टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में महिला की मौत हो गई है। शहर के पिकनिक गार्डन के पास रहने वाली 40 साल की महिला सस्थी दास को एक लाल रंग की लग्जरी कार ने कुचलकर मार डाला।

जगुआर चला रहे 19 साल के युवक ने महिला को कुचला 

ये घटना उस वक्त हुई जब वह दूसरी तरफ जाने के लिए बालीगंज सर्कुलर रोड के किनारे खड़ी थी। पुलिस के अनुसार जगुआर ने सड़क के किनारे खड़ी एक काली कार को टक्कर मार दी। महिला कथित तौर पर लाल कार के पहियों के नीचे फंस गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार उसे जगुआर के पहियों से निकाला गया और एक सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जगुआर चला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जगुआर चला रहे युवक को पकड़ लिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा एक गैस स्टेशन के पास हुआ, जब कार एसी बोस रोड से बालीगंज फारी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी। इस घटना के कारण तीस मिनट तक ट्रैफिक पर असर पड़ा। 

End of Article